लखनऊ में बोलीं प्रियंका गांधी, दूसरे विपक्षी दल चुप लेकिन हम डरने वाले नहीं

नई दिल्ली। शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी ने केंद्र और यूपी की सरकार पर निशाना साधा। लखनऊ पार्टी मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस के स्थापना दिवस में प्रियंका ने कहा, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं। पहले एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं फिर कहते हैं कि इस पर तो बात ही नहीं हुई। सच्चाई ये है कि आप झूठ बोल रहे हैं और देश आपके झूठ को पहचान रहा है। जनता भाजपा के झूठों से ऊब गई है।

Recommended Video

    Priyanka gandhi ने SP-BSP पर साधा निशाना, कहा- वो डर रहे हैं, हमें अकेले लड़ना है |वनइंडिया हिंदी
    इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद करते हुएकार्यकर्ताओं को पार्टी के महान नेताओं के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरे दल चुप हैं वो सरकार के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन कांग्रेस के साथ ऐसा नहीं है। हम सरकार की गलत कामों को जनता के सामने रखेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे ना डरेंगे। हमें विधानसभा 2022 के लिए भी तैयारी करनी है। हमें अकेले लड़ने के लिए तैयारी करनी है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर आज लखनऊ में हैं। यहां प्रियंका ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद करते हुएकार्यकर्ताओं को पार्टी के महान नेताओं के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रियंका शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचीं हैं।

    प्रियंका गांधी लगातार नागरिकता कानून और एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र की सरकार पर हमलावर हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वो योगी सरकार से भी लगातार सवाल कर रही हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश में प्रियंका काफी समय गुजार रही हैं।

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज कांग्रेस देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है। लखनऊ में हालांकि प्रदर्शन की इजाजत पार्टी को नहीं मिली है। कांग्रेस के नेता आज पटना, चेन्नई और मुंबई और कई दूसरी जगहों पर इस कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। कांग्रेस ने इसे संविधान बचाओ, भारत बचाओ रैली का नाम दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+