कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकारा शेख हसीना का निमंत्रण, जाएंगी बांग्लादेश

नई दिल्लीः बांग्लादेश की प्रधनामंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर आमंत्रित किया था, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार लिया है। बीते रविवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया था। कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

congress president sonia gandhi accept invitation of pm sheikh hasina

हसीना बंधबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आगामी शताब्दी समारोह और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ का जिक्र कर रही थीं। इसके तहत सालभर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शेख हसीना से मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व मंत्री आनंद शर्मा और पार्टी महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हसीना ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में भारत के सहयोग और शेख मुजीबुर रहमान एवं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बीच खास दोस्ती को आभार के साथ याद किया।

पूर्व मंत्री आनंद शर्मा के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगातार तीसरी बार पीएम चुने जाने पर बधाई दी। शेख हसीना से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'शेख हसीना जी से मुलाकात हुई, जिनसे दोबारा मिलने की काफी समय से इच्छा थी। गहरे निजी नुकसान व बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है।

रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी, प्रियंका वाड्रा और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात की थी। शेख हसीना इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+