RSS चीफ मोहन भागवत की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा- यह हर भारतीय का अपमान, सपा नेताओं ने कहा- माफी मांगे संघ
RSS चीफ मोहन भागवत की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा- यह हर भारतीय का अपमान, सपा नेताओं ने कहा- माफी मांगे संघ
Recommended Video

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो देश के लिए लड़ने की खातिर आरएसएस के पास तीन दिन के भीतर 'सेना' तैयार करने की क्षमता है। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। अपनी छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि सेना को सैन्यकर्मियों को तैयार करने में छह-सात महीने लग जाएंगे, लेकिन संघ के स्वयं सेवकों को लेकर यह तीन दिन में तैयार हो जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि 'यह हमारी क्षमता है पर हम सैन्य संगठन नहीं, पारिवारिक संगठन हैं लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सेना जैसा अनुशासन है। अगर कभी देश को जरूरत हो और संविधान इजाजत दे तो स्वयं सेवक मोर्चा संभाल लेंगे।'

राहुल ने लिखा है कि
वहीं भागवत की इस टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा है कि- 'आरएसएस प्रमुख का भाषण हर भारतीय का अपमान है, यह उन लोगों का अपमान है, जो हमारे देश के लिए शहीद हो चुके हैं। यह हमारे ध्वज का अपमान है क्योंकि प्रत्येक सिपाही ध्वज को सलााम करता है। हमारे शहीदों और हमारी सेना का अपमान करने के लिए श्री भागवत को शर्म आनी चाहिए।'

चप्पल जूते बरसाए
आगरा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। मोहन भागवत के पुतले पर चप्पल जूते बरसाते हुए सपा नेताओं ने देश की सेना जिंदाबाद और आरएसएस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।

मोहन भागवत सेना से माफी मांगे
उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि आरएसएस प्रमुख ने देश की सेना का मनोबल गिराने वाला बयान दिया है। आरएसएस को देश की सेना से बढ़कर बताया है जो अपने आप में देश की सेना का बड़ा अपमान है। सपा नेताओं ने मांग की है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सेना से माफी मांगे। आगरा सपा कार्यालय पर पुतला फूंकने वाले सपा नेताओं ने कहा कि यदि आरएसएस की ओर से माफी नहीं मांगी गई तो मोहन भागवत के आगरा आने पर विरोध किया जाएगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications