राहुल गांधी आज करेंगे उपवास, देशभर में कांग्रेस नेता भी होंगे शामिल होंगे

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Govt के खिलाफ हल्ला बोल, Mahatma Gandhi की समाधि पर अनशन । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जिस तरह से इस बार का बजट सत्र का दूसरा चरण पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया उसके बाद भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ने पर लगी हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उपवास पर बैठेंगे तो दूसरी तरफ भाजपा सांसद भी 12 अप्रैल को उपवास पर बैठेंगे। आज राहुल गांधी नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामियों के खिलाफ और संसद की कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ उपवास करेंगे। राहुल गांधी के इस उपवास में देशभर में कांग्रेस के नेता उपवास पर बैठेंगे।

    rahul

    गांधीजी की समाधि स्थल पर बैठेंगे उपवास पर

    राहुल गांधी के साथ देशभर के राज्य मुख्यालय और जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेता उपवास करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। राहुल गांधी दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर अपना उपवास शुरू करेंगे और इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई और नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस के इस उपवास का जवाब भाजपा ने भी उपवास से देने का फैसला लिया है। भाजपा के तमाम सांसदों ने 12 अप्रैल को उपवास पर बैठने का फैसला लिया है।

    कई मुद्दों पर नहीं हुई चर्चा

    राहुल के साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन भी उपवास पर बैठेंगे और कई कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहेंगे जोकि सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप है कि उसने संसद को चलने नहीं दिया, जिसके चलते सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाला, कावेरी मुद्दा और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देना जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की नीतियों की वजह से देश के किसानों की स्थिति काफी खराब है।

    शाह ने विपक्ष पर फोडा ठीकरा

    वहीं संसद का सत्र नहीं चल पाने के लिए कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि हमारे सांसद 12 अप्रैल को उपवास पर बैठेंगे। शाह ने कहा कि जिल लोगों ने संसद को नहीं चलने दिया है उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तमाम विपक्षी दल दलित समुदाय से जुड़े मुद्दो को लेकर देश का माहौल खराब करने का षड़यंत्र रच रहे हैं और यह हिंसा भड़काना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र दलित समर्थक पार्टी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+