कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा, 2019 में जीतेंगे हम- राहुल गांधी

नई दिल्ली। 'कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीतेगी, 2019 में कांग्रेस पार्टी जीतेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है।' यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली में कही। राहुल ने कहा कि '2-3 दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे और हवाई जहाज 8000 फुट नीचे की ओर गिरा। मैंने सोचा चलो गाड़ी गई! मेरे दिमाग में आया कि मुझे कैलाश मानसरोवर जाना है! मुझे कर्नाटक चुनाव के बाद 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए होगी ताकि, मैं वहां जा सकूं।'

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा, 2019 में जीतेंगे हम- राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि 'हम हिन्दुस्तान में लीडरशिप देना चाहते हैं, हम युवाओं को आगे लाना चाहते हैं और यही सोच हिन्दुस्तान को आगे लेकर जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में आरएसएस और बीजेपी की मशीन ने झूठ फैलाया, हर जगह जाकर मोदी जी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में झूठ फैलाया; अब सच्चाई बाहर आ रही है। आरएसएस और बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं, हमने इस देश को जोड़ने का काम किया है।'

राहुल ने कहा कि 'मोदी जी ने कहा था 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 60 महीने में मोदी जी ने क्या किया - बेरोजगारी दी, महिलाओं पर अत्याचार किया, अनौपचारिक क्षेत्र को खत्म किया चीन के सामने मोदी जी खड़े नहीं हो पाये।' राहुल ने कहा कि डोकलाम में चीन की सेना घुसी हुई है और हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री चीन में बिना एजेंडा चर्चा कर रहे हैं, डोकलाम के बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने चीन में एक शब्द नहीं कहा।

राहुल ने कहा कि 'नरेन्द्र मोदी जी कहते थे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'। हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार विदेश में प्रधानमंत्री को मुंह पर बताया गया कि आप हिन्दुस्तान की महिलाओं की रक्षा नहीं कर रहे हो।' उन्होंने कहा कि 'मोदी जी बोनस छीन गये, एमएसपी नहीं बढ़ाते और फिर भाषण में किसानों की बात करेंगे,अरुण जेटली जी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है।'

राहुल ने कहा कि 'हिन्दुस्तान के हर संस्थान को नष्ट किया जा रहा है, देश में हर जगह आरएसएस के लोग डाले जा रहे हैं हर मंत्री के ओएसडी आरएसएस के लोग हैं।'राहुल ने कहा कि आम तौर से जनता जज के पास न्याय के लिये जाती है, 70 साल में पहली बार हिन्दुस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जज हाथ जोड़कर न्याय के लिये जनता के पास आते हैं, मोदी जी चुप।'

उन्होंने कहा कि 'पीयूष गोयल मंत्री बनने के बाद भी अपनी कंपनी को डिक्लेयर नहीं करते, बाद में अपनी कंपनी को बेचते हैं लेकिन मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता।' उन्होंने कहा कि 'जहां भी मैं जाता हूं लोगों से बात करता हूं और सीधा सवाल पूछता हूं ''खुश हो''? जवाब मिलता है नहीं!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+