राहुल ने GST के बाद पीएम मोदी की 'जीडीपी' को दिया नया नाम

Recommended Video

    Rahul Gandhi slams Pm Modi and Arun jaitley over GDP growth | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार निशाना बना रहे हैं। मोदी सरकार की जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने वाले राहुल गांधी ने मोदी सरकार में जीडीपी को भी नया नाम दे दिया है। राहुल गांधी ने शनिवार को देश के आर्थिक हालातों को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की जीडीपी को ग्रॉस डिवाइसिव पॉलिटिक्स (सकल विभानजकारी राजनीति) नाम दिया है।

    rahul

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिभाशाली जोड़ी ने भारत को ग्रॉस डिवाइसिव पॉलिटिक्स (जीडीपी) दी है। जिससे देश में नया निवेश पिछले 13 सालों से सबसे निचले स्तर पर है। बैंक क्रेडिट ग्रोथ 63 साल के स्तर पर चली गई है। इसके अलावा रोज़गार निर्माण पिछले आठ सालों के सबसे निम्नतम स्तर पर है तो एग्रीकल्चर 1.7 फीसदी तक नीचे गिर गई है।

    वहीं पीएम मोदी सरकार के निर्यणों के चलते राजकोषीय घाटा आठ साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, वही सरकार की नीतियों के चलते बड़ी संख्या में परियोजनाएं स्थगित हो गईं हैं। इसस पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने को लोकपाल की नियुक्ति में देरी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा कि वह 'झूठी ताल' कब तक बजाएगी।

    राहुल ने ट्वीट किया, 'बीत गए चार साल, नहीं आया लोकपाल। जनता पूछे एक सवाल, कब तक बजाओगे 'झूठी ताल'?'। उन्होंने #FindingLokpal के साथ पूछा, 'क्या 'लोकतंत्र के रक्षक' और 'जवाबदेही के अग्रदूत' सुन रहे हैं?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+