लालकृष्ण आडवाणी की रिस्पेक्ट नहीं करते पीएम मोदी- राहुल गांधी

Recommended Video

      Rahul Gandhi अब Lal Krishna Advani से इतनी हमदर्दी क्यों दिखा रहे हैं जानें वजह | वनइंडिया हिन्दी

      मुंबईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद एक रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को चुनाव जीतता है। चाहे कुछ भी हो जाए। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता का आदर होगा, उसकी रक्षा की जाएगी।

      लालकृष्ण आडवाणी के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

      रैली में राहुल गांधी ने लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी-पीएम मोदी के गुरु रहे हैं। लेकिन, मैं कई समारोह में देखता हूं कि वो उनकी बिल्कुल भी रिस्पेक्ट नहीं करते हैं। कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से ज्यादा इज्जत लालकृष्ण आडवाणी की करती है।

      अटल बिहार वाजपेयी का सम्मान करते हैं- राहुल गांधी

      अटल बिहार वाजपेयी का सम्मान करते हैं- राहुल गांधी

      अटल बिहार वाजपेयी के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि हम अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़े। लेकिन जब वो बीमार थे तो मैं उनसे जाकर मिला। वो देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देश के लिए काम किया है। हम उन्हें जब भी इज्जत देते थे, तब वो पीएम थे और अब भी देते हैं। ये हमारा कल्चर है।

      राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

      राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

      राहुल गांधी ने कहा कि एक सीनियर राजनेता ने बताया कि पिछले 50 सालों से कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन अब रियलाइज हुआ कि देश में केवल एक कांग्रेस पार्टी ही है जो देश को सेफ रख सकती है। सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को हरा सकती है।

      राहुल गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की दिया भरोसा

      राहुल गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की दिया भरोसा

      1. रैली बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात जाओ, कर्नाटक जाओ और पूछा टिकट किसे दिया गया और कैसे दिया गया। कांग्रेस पार्टी में टिकट कार्यकर्ताओं से पूछकर दिया जाता है। संगठन में आपकी आवाज को उठाने की जिम्मेदारी मेरी है। राजस्थान में शक्ति प्रोजेक्ट तैयार किया है। हम चाहते हैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज हर कांग्रेस नेता तक पहुंचे। हम जानते हैं भाजपा के झूठ के खिलाफ आप लड़ते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये पार्टी नेताओं की नहीं हैं आपकी(कार्यकर्ता) है। इस पार्टी में सबसे जरूरी जगह आपकी है।
      2. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जिस तरह से कर्नाटक में हारी उसी तरह ये लोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हारेंगे। साल 2019 में सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराएंगी।
      3. राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को पहुंचा चाहिए।
      4. नोटबंदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 रुपये का नोट रद्दी कर दिया। ये भी नहीं सोचा कि मुंबई के छोटे दुकानदारों, गरीब लोगों का क्या होगा?
      5. गरीब व्यक्ति, जो सच में 'मेक इन इंडिया' करता है, उसको जरा भी शक्ति नहीं देते, थोड़ा भी पैसा नहीं देते। क्या गलती की थी उसने?
      6. यह भी पढ़ें-जब भय्यूजी महाराज ने नींबू पानी पिलाकर तुड़वाया था नरेंद्र मोदी का उपवास

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+