केरल पहुंचे राहुल गांधी ने पेश की मिसाल, पहले एयर एंबुलेंस को कराया टेक ऑफ
Recommended Video

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक शानदार मिसाल पेश की। राहुल गांधी मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम पहुंचे। राहुल तिरुवनंतपुरम के बाद हेलीकॉप्टर से अलपुझा जिले में चेंगन्नूर गये। जब वह चेंगन्नूर में हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे थे। तभी उन्हें मालूम चला कि एक एयर एंबुलेंस को उनके बाद हैलीपेड को उड़ान भरनी हैं। राहुल गांधी ने बिना इंतजार किए अपने अधिकारियों को आदेश दिया कि, पहले एयर एंबुलेंस को रास्ता दिया जाए।

एयर एंबुलेंस जाने के बाद बैठे चॉपर में
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने एक एयर एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए इंतजार किया। उन्होंने अपने चॉपर को बाद में ले जाने को कहा। उन्होंने निजी तौर पर इस बात को सुनिश्चित किया कि मेडिकल सहायता के लिए जा रहे शख्स को पहले भेजा जाए। उसके बाद वह चॉपर में बैठे। इस दौरान राहुल के साथ स्थानीय नेता और एसपीजी के जवान भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता
इससे पहले राहुल गांधी चेंगनूर स्थित रिलीफ कैंप में गए और बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिले। राहुल गांधी ने मछुआरे जैसल केपी को भी सम्मानित किया। जैसल केपी ने बाढ़ के दौरान पीठ के बल झुककर महिलाओं को वोट में चढ़ाने में मदद की थी। मलप्पुरम के जैसल केपी की इंसानियत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया था।

राहुल गांधी ने मछुआरों से किया वादा
इसके साथ ही राहुल गांधी ने मछुआरों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में वापसी करती है तो तो वे अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय की स्थापना करेंगे। राहुल गांधी ने चेंगन्नूर और अलापुझा में राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों का दुख-दर्द सुना।












Click it and Unblock the Notifications