@OfficeOfRG नहीं, ये है राहुल गांधी के नए ट्विटर अकाउंट का नाम
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना पता बदल लिया है। अब ट्विटर पर उनका नया नाम दिखेगा। अभी तक राहुल गांधी का ट्विटर @OfficeOfRG के नाम से जाना जाता था। अपने ट्विटर में @Office का यूज करने वाले राहुल गांधी पहले भारतीय नेता थे। लेकिन अब उन्होंने अपने ट्विटर के पते को बदल दिया है। @OfficeOfRG की जगह राहुल गांधी का नया ट्विटर नाम @Rahulgandhi होगा।

ट्विटर पर राहुल गांधी का सिर्फ पता ही बदला है। उनके अकाउंट से जुड़े सभी आंकड़े पहले की तरह ही है। यानी अगर आप ट्विटर पर @OfficeOfRG को फॉलो करते थे तो स्वतः ही @RahulGandhi को फॉलो कर रहे होंगे। अगर आप ट्विटर पर @OfficeOfRG सर्च करेंगे तो यह संदेश लिखा मिलेगा, 'माफ कीजिए, यह पेज मौजूद नहीं है।' राहुल गांधी के ट्विटर के पते को बदलने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रहीं थी।

आपको बता दें कि फिलहाल राहुल गांधी के ट्विटर पर 6 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। राहुल गांधी पिछले कुछ समय से ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वे लगातार ट्विटर के जरिए पीएम मोदी और भाजपा पर आक्रमक हमले कर रहे हैं। गुजरात चुनाव के समय राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी और भाजपा को जमकर घेरा था।












Click it and Unblock the Notifications