रायपुर में बोले राहुल गांधी, आयुष्मान भारत योजना भारत के 15-20 अमीर व्यवसायियों के लिए है
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने-अपने तरीके से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनसे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत ग्रामीण प्रणाली से शहरी प्रणाली में परिवर्तित हो रहा है। बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहा है।

राहुल गांधी ने रायपुर में हेल्थकेयर पेशेवरों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि असल में हेल्थकेयर एक तरह से नींव है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना है कि नींव मजबूती से बने। 2019 में कांग्रेस सरकार उस राशि को बढ़ाने जा रही है जिसे स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में लगाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना एक सीमित योजना है जो बहुत ही सीमित संख्या में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों हासिल कर रही है। यह भारत के 15-20 सबसे अमीर व्यवसायियों के लिए हैं। इस तरह की योजना हम नहीं चलाने जा रहे हैं।
#WATCH Congress President Rahul Gandhi during interaction with healthcare professionals in Raipur: India is transitioning from a rural system to urban system. There is a massive shift that is taking place. Its a traumatic shift. #Chhattisgarh pic.twitter.com/i5ZmhND9vc
— ANI (@ANI) March 15, 2019
इस कार्यशाला में राहुल गांधी ने कहा कि हमें सस्ती और अच्छी शिक्षा देनी है। इसके साथ ही अच्छी हेल्थ केयर सर्विस प्रदान कराना है। क्योंकि हेल्थकेयर किसी भी समाज की आधारशिला होती है। जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो हमने हेल्थ केयर के लिए काफी पैसा दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि हेल्थ केयर में सभी की भूमिका है। लेकिन सरकार की भूमिका सबसे अहम है। राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में मेडिकल को लेकर अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि आप हेल्थ कर्मियों को समस्याओं के समाधान के बारे में ज्यादा पता है। इसलिए आप हमें बताएं कि इनका सुधार कैसे करना है। उन्होंने कहा मेरा मैसेज साफ है कि क्या चाहते हो और आपके सुझाव से ही चीजे ठीक होगी। मेरी सोच बीजेपी से पूरी तरह से अलग है।
R Gandhi during interaction with health professionals in Raipur: Ayushman Bharat Scheme is limited scheme thats targeting very limited number of healthcare issues. Its handout to 15-20 richest businessmen in India.That’s not the type of scheme were going to run. #Chhattisgarh pic.twitter.com/klGqqWBfsM
— ANI (@ANI) March 15, 2019
यह भी पढ़ें- तीसरी बार गुजरात पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये हैं उनके कार्यक्रम की खास बातें












Click it and Unblock the Notifications