#CongressPresident: राहुल गांधी की 'नेता वाली छवि' के पीछे है इस एक्ट्रेस का हाथ

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आक्रमक तेवरों ने आखिर उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी दिलवा ही दी। पिछले कुछ समय में उनकी ऐसी छवि बदली है कि हर किसी को उनमें उभरता अध्यक्ष दिखने लग गया था।

Divya Spandana

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आक्रमक तेवरों ने आखिर उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी दिलवा ही दी। पिछले कुछ समय में उनकी ऐसी छवि बदली है कि हर किसी को उनमें उभरता अध्यक्ष दिखने लग गया था। कभी 'पप्पू' के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर राहुल गांधी अब रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन उनके इस बदलाव के पीछे मां सोनिया गांधी की डांट या पहाड़ों पर वक्त बिताना नहीं, बल्कि इसके पीछे एक एक्ट्रेस का हाथ निकला जिसने धीरे-धीरे राहुल गांधी की पूरी छवी ही बदल दी है और वो एक परिपक्व नेता बन गए।

राहुल गांधी ने खास चुना है इन्हें

राहुल गांधी ने खास चुना है इन्हें

साल 2014 के आम चुनावों में शर्मनाक हार के बाद से ही कांग्रेस में जनता का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा था। ये हार 2019 के आम चुनावों में दोबारा न दोहराई जाए, इसलिए कांग्रेस ने हर मोर्चे पर कमर कस ली है। इसका सबसे बड़ा फैसला राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिए नया सोशल मीडिया मैनेजर चुन कर किया है। हाल ही के समय में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को लेकर पार्टियों के बीच काफी बहस शुरू हो गई है। भाजपा का फेसबुक-ट्विटर पर काफी आक्रामक रूप दिखाई देता है। इसी को करारा जवाब देने के लिए राहुल गांधी एक एक्ट्रेस को लेकर आए हैं जो कांग्रेस पार्टी के सोशल और डिजिटल कैंपन की कमान संभालेंगी।

पिछले साल देशद्रोह का मुकदमा हुआ था दर्ज

पिछले साल देशद्रोह का मुकदमा हुआ था दर्ज

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं पार्टी की सदस्य और मलयाली एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना हैं जिन्हें दक्षिण भारत में लोग राम्या के नाम से भी जानते हैं। ये वही राम्या हैं जिनके खिलाफ पिछले साल देशद्रोह का केस तक दर्ज हो गया था क्योंकि इन्होंने तब रक्षामंत्री रहे मनोहर परिकर के बयान 'पाकिस्तान और नर्क एक जैसे हैं' को गलत बताया था। राम्या ने कहा था कि पाकिस्तान एक अच्छी जगह है। इसके बाद जैसे भाजपा समर्थकों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चला दिया था। वहीं कर्नाटक में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज हो गया था।

सोशल मीडिया और डिजिटल विंग को कर रही हैं लीड

सोशल मीडिया और डिजिटल विंग को कर रही हैं लीड

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कुछ महीनों पहले ही राम्या को कांग्रेस के सोशल मीडिया की कमान सौंपी है। पांच सालों से ये काम दीपेंद्र हूड्डा करते आ रहे थे। राम्या के कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन लीड करने के बाद से कांग्रेस और राहुल गांधी के ट्वीटर फॉलोअर्स में भारी इजाफा हुआ है। सभी नए फॉलोअर्स ऑर्गेनिक बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर राम्या ही तय करती हैं कि पार्टी की तरफ से क्या जाएगा और क्या नहीं। वहीं राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल भी राम्या ही देखती हैं।

ट्विटर पर बदल गई है राहुल गांधी की छवि

ट्विटर पर बदल गई है राहुल गांधी की छवि

भाजपा के सभी नेता ट्विटर पर मौजूद हैं और हर मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते रहते हैं। यहीं नीति राम्या ने भी अपनाई है। राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ पुराने ट्वीट्स पर नजर डालें तो दोनों का रवैया काफी आक्रमक है। राहुल गांधी हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री और सरकार पर वार करते दिख रहे हैं। हर रैली, हर मुद्दे पर वो खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।

ट्रोल्स को संभालना था सबसे बड़ी चुनौती

ट्रोल्स को संभालना था सबसे बड़ी चुनौती

एक इंटरव्यू में राम्या ने बताया कि उनके पास सबसे बड़ी चुनौती फेक न्यूज और ट्रोल्स को संभालना था। इंटरनेट यूजर्स किसी भी मुद्दे को जल्दी नहीं बख्शते। इसलिए जरूरी था कि उस पर बारीकी से काम किया जाए। राम्या की टीम में अधिकतर महिलाएं हैं। उनका मानना है कि महिलाएं चीजों को अलग ढंग से देखती और समझती हैं। टीम में महिलाओं की संख्या बढ़ाने से कांग्रेस के सोशल मीडिया को काफी फायदा हुआ है।

कांग्रेस के मीम, जनता में हिट

कांग्रेस के मीम, जनता में हिट

राम्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर भी पैनी नजर रखती हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है या घटे हैं, राम्या इसका पूरा हिसाब-किताब रखती हैं। इसपर राम्या का कहना है कि इस लड़ाई में हर एक वोट के मायने हैं, इसलिए जानना जरूरी है कि कौन आपसे वाकई में जुड़ा है। कांग्रेस का सोशल मीडिया कैंपेन लोगों के बीच कितना हिट हो रहा है इसका सबूत है हाल ही में राहुल गांधी की गुजरात रैली में दिखा। जब राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि विकास का क्या हुआ तो लोगों का जवाब था कि विकास पागल हो गया है। 'विकास पागल हो गया है' मीम कांग्रेस ने ही शुरू किया था जो जनता के बीच तुरंत हिट हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+