'सोनिया गांधी ने मुझे घर बुलाया और...', मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया क्यों लड़ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

'सोनिया गांधी ने मुझे घर बुलाया और पार्टी का नेतृत्व करने को कहा...', खड़गे ने बताया क्यों लड़ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव अपेडट: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करते हैं और कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी सदस्यों के साथ काम करेंगे। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के कांग्रेस सदस्यों को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ' सोनिया गांधी ने मुझे अपने घर बुलाया था और कांग्रेस का नेतृत्व करने को कहा था। मैंने उनसे (सोनिया गांधी) कहा कि मैं तीन नाम सुझा सकता हूं लेकिन उन्होंने कहा कि वह नाम नहीं मांग रही हैं और मुझे पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहा है।"

sonia gandhi Mallikarjun Kharge

राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए इसलिए सहमत हुए क्योंकि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने को तैयार नहीं था।

क्यों हो रहा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि सोनिया और राहुल गांधी दोनों ने एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का वादा किया था, जिसमें प्रतिनिधि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।'' उन्होंने पार्टी के सदस्यों से भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट होने का आग्रह किया था, जो इन दिनों केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके देश और विपक्ष को विभाजित करना चाहती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, उनका सबसे पहला मकसद 'उदयपुर घोषणापत्र' को लागू करना और 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को नियुक्त करके पार्टी में 'नया खून' लाना होगा, जिसमें महिलाएं और ओबीसी, एससी और एसटी और अन्य लोग भी शामिल हैं।

'ये हमारा कर्तव्य है कि हम सोनिया गांधी की बात सुनें...'

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, "मैं परामर्श और सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करता हूं। मैं उन लोगों पर विश्वास नहीं करता जो आंख बंद कर मेरा अनुसरण करते हैं। लेकिन चाहते हैं कि वे मेरे साथ चलें। हम साथ मिलकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''कांग्रेस को जवाहरलाल नेहरू की विरासत की रक्षा करनी है, जिसे पहले इंदिरा और राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया था। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सोनिया गांधी की बात सुनें जिनके पास 20 साल तक पार्टी की कमान संभालने के बाद ज्ञान और अनुभव है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+