'कोई अन्याय करता है, वो लंबे समय तक नहीं टिकता', पंजाब कांग्रेस MLA खैरा को हिरासत लेने पर खड़गे का बयान
Congress Leader Sukhpal Singh Khaira: ड्रग्स से जुड़े एनडीपीएस के एक मामले में पंजाब कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को मुश्किलें बढ़ गई। गुरुवार को उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित आवास से पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पंजाब पुलिस गुरुवार सुबह-सुबह सुखपाल खैरा के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गई। वहीं अब खैरा के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया सामने आई है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को हिरासत में लेने की कार्रवाई पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस पर डिटेल मांग रहा हूं।
अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे: खड़गे
बलौदाबाजार में मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि "मैं इस पर विवरण मांग रहा हूं। अगर कोई अन्याय करता है, तो वे लंबे समय तक नहीं टिकते। अगर वे हमारे साथ अन्याय करते हैं तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसानों और मजदूरों के सम्मेलन में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी पर इशारा करते हुए टिप्पणी की।
क्या है पूरा मामला, जानिए?
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कांग्रेस विधायक खैरा को उनके आवास से जलालाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक सुखपाल खैरा के घर पर 2015 के एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई। खैरा पर जलालाबाद पुलिस ने साल 2015 में एक केस दर्ज किया था। जो कि फाजिल्का सीमा पर एक ड्रग्स रैकेट से जुड़ा था। उनपर आरोप था कि उन्होंने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी रैकेटरों की मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications