Congress President Election: चाह गई चिंता मिटी... दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दिया बड़ा संदेश

चाह गई चिंता मिटी... दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट कर दिया बड़ा संदेश

नई दिल्‍ली, 01 अक्‍टूबर: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। 30 सितंबर को नाामंकन की आखिरी तारीख के बाद साफ हो चुका है कि अब अध्‍यक्ष पद के चुनाव में दो प्रबल दावेदारों के बीच में सीधी टक्‍कर होगी। ये सीधी टक्‍कर शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़के के बीच है। कांग्रेस में जो बयार चल रही है उससे मल्लिकार्जुन अध्‍यक्ष बनते नजर आ रहे हैं।। खड़गे ने राज्‍यसभा में प्रमुख विपक्षी नेता की पोस्‍ट से त्‍यागपत्र दे दिया है जिसके बाद स्थिति साफ है कि कांग्रेस पार्टी के अगले अध्‍यक्ष वो ही होंगे। वहीं इस सबके बीच दिग्विजय सिंह ने ट्टीट किया है

digvijay

बता दें अध्‍यक्ष पद की दौड़ में दिग्विजय सिंह भी शामिल थे लेकिन खड़गे के नामांकन के बाद वो खुद ही पीछे हट गए। वहीं अब शनिवार को अपने ट्टिटर पर रहीम का एक संदेश लिखा

चाह गई चिंता मिटी,
मनुआ बे परवाह
जाके कछु नहीं चाहिए
वे शाहन के शाह।
-रहीम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जो पार्टी के संकटमोचन की भूमिका में हमेशा नजर आए उन्‍होंने अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद राज्यसभा के विपक्ष के नेता के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार खड़गे को सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार का भी समर्थन हा इसलिए जानकारों के अनुसार खड़गे का कांग्रेस अध्‍यक्ष बनना तय है।

वहीं खड़गे के नामांकन के बाद दिग्विजय जो कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में शामिल थे उन्‍होंने खड़गे के नामांकन के बाद खुद ही पीछे हट गए अब उनका ये ट्टीट चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+