कांग्रेस ने पेश किया धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस, जयराम रमेश ने कही यह बात
Jairam Ramesh Notice: कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, उन पर एनसीईआरटी की किताबों से प्रस्तावना हटाने के मुद्दे पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता ने नोटिस में कहा है कि मैं यहां राज्यसभा के नियम 187 के तहत एक विशेषाधिकार प्रश्न का नोटिस देता हूं, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सदन को गुमराह करने का आरोप है।

जयराम रमेश ने बुधवार को उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने प्रस्तावना हटाने के मामले को उठाया था, जिस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि "हाल ही में भी कक्षा 6 की नई किताबों में प्रस्तावना शामिल है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि खड़गे के सवाल पर प्रधान द्वारा दिया गया बयान तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है।
जयराम रमेश ने नोटिस में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है। अपने दावे के समर्थन में, मैं यहां कक्षा 3 की 'लुकिंग अराउंड' (पर्यावरण अध्ययन), नवंबर 2022 संस्करण, हिंदी पाठ्यपुस्तक 'रिमझिम-3' नवंबर 2022 संस्करण, और कक्षा 6 की 'हनीसकल', दिसंबर 2022 संस्करण की प्रतियां संलग्न करता हूं। इन दोनों पुस्तकों में संविधान की प्रस्तावना को पहले के संस्करणों की तरह शामिल किया गया था,"
उन्होंने जोड़ा कि दूसरी ओर, कक्षा 3 की 'आवर वंडरस वर्ल्ड', जून 2024 संस्करण, हिंदी पाठ्यपुस्तक 'वीणा', जून 2024 संस्करण और कक्षा 6 की 'पूर्वी', जून 2024 संस्करण की पुस्तकों में संविधान की प्रस्तावना को हटा दिया गया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यदि मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वह गलत है, तो, यह विशेषाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने अपने नोटिस में कहा कि राज्यसभा की 7 अगस्त 2024 की बहस के साथ-साथ ऊपर उल्लिखित पाठ्यपुस्तकों के प्रासंगिक उद्धरण संदर्भ के लिए संलग्न हैं।
ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा था कि NCERT पाठ्यपुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को हटाने के आरोपों का कोई आधार नहीं है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पहली बार ने पाठ्यपुस्तकों में भारत के संविधान के विभिन्न पहलुओं- प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, राष्ट्रगान, को उचित महत्व और सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा था कि शिक्षा जैसे विषय को भी अपने झूठ की राजनीति के लिए इस्तेमाल करना और इसके लिए बच्चों का सहारा लेना कांग्रेस पार्टी की घृणित मानसिकता को दिखाता है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले और भारतीय शिक्षा व्यवस्था को बकवास बताने वालों को झूठ फैलाने से पहले सच जानने की कोशिश करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें NCERT ने क्लास 3 और 6 की किताबों से हटाई संविधान की प्रस्तावना, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह












Click it and Unblock the Notifications