क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनाव से पहले बढ़ रही हैं नजदीकियां?

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ गठबंधन की उठापटक में लगे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी इस सियासी उठापटक में शामिल होती नजर आ रही है। जिस तरह से कांग्रेस नेता ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है दोनों ही दलों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।

तमाम नेता आए साथ

तमाम नेता आए साथ

रविवार को शहीदों के लिए फंड इकट्ठा करने के कार्यक्रम में कई नेता शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ पैसों के लिए राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकर अकाली धर्म की रक्षा करने में असफल होते हैं तो फिर लोग सिद्धू, जाखड़ और केजरीवाल को याद करेंगे और उन्हें आगे लाएंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

सिद्धू ने की केजरीवाल की तारीफ

सिद्धू ने की केजरीवाल की तारीफ

कार्यक्रम में सिद्धू के अलावा सुनील जाखड़, अरविंद केजरीवा, ओपीसी सोनी, सुंदर शाम अरोड़ा सहित कई मंत्री भी शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार और डीजीपी सुरेश अरोड़ा भी शामिल शामिल थे। इसके अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रेवाड़ी गैंगरेप की आलोचना करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।

कांग्रेस ने मांगा खट्टर का इस्तीफा

कांग्रेस ने मांगा खट्टर का इस्तीफा

केजरीवाल ने कहा कि पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए क्योंकि परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। वहीं सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपराधियों और गुंडों को खुला आश्रय दे रखा है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार प्रदेश में अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है, लिहाजा मुख्यमंत्री खट्टर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ASG बोले हर मामला SC में क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+