#CongrsssPlenary: अधिवेशन में मनमोहन सिंह ने भाजपा सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी

नई दिल्ली। कांग्रेस के 84वें अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अधिवेशन को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। पीएम मोदी ने चुनाव में जो बड़े-बड़े वायदे किए थे वह आजतक पूरे नहीं किए गए। सरकार नेन कहा था कि वह हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देगी, लेकिन 2 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दी घी। नोटबंदी को जिस तरह से लागू किया गया उसकी वजह से लोगों का रोजगार छिन गया। जीएसटी की वजह से व्यापार को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।

पाक के साथ रिश्ते खराब

पाक के साथ रिश्ते खराब

पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि आतंकवाद की समस्या को खत्म करने के लिए दोनों देशों को आपस में बातचीत करनी होगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से हो रहे आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर के बिगड़े हालात के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सिंह ने कहा कि जिस तरह के हालात मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर के हैं वैसे पहले कभी नहीं थे। यहां के हालात लगातार खराब हुए हैं।

सरकार की गलत नीति

सरकार की गलत नीति

मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से हमारी सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं। क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार के पास कोई रास्ता नहीं है। उन्होने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि हमे यहां की समस्याओं को भी देखना होगा और लोगों की समस्याओं का समाधान निकालना होगा। सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है लेकिन यहां की समस्याओं का भी समाधान हमे करना होगा। इस सरकार के पास जम्मू कश्मीर को लेकर कोई स्थायी रणनीति नहीं है।

वायदे साबित हुए जुमले

वायदे साबित हुए जुमले

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि पीएम ने वायदा किया था कि वह किसानों की आय को दोगुना करेंगे लेकिन पिछले चार सालों में किसानों की हालत खराब हो गई है, कृषि विकास की भी रफ्तार थम गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए देश की जीडीपी 12 फीसदी होनी चाहिए, जोकि हाल फिलहाल तो संभव नहीं दिख रही है। ऐसे में मोदी सरकार का यह वायदा भी सिर्फ जुमला साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें- उपचुनाव में हार के बाद अमित शाह ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बताई हार की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+