यूपी: 2019 के लिए कांग्रेस रणनीतिकारों ने चला बड़ा दांव, यूथ ब्रिगेड को सौंपी अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता से मिल रहे समर्थन से उत्साहित कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में अपने आप को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनावों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने एक शानदार मास्टर प्लान तैयार किया है। मायावती और अखिलेश के बदलते मूड को देखते हुए कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है।

कांग्रेस बीजेपी के तरह बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार कर रही है
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस बीजेपी के तरह बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हर बूथ पर एक अध्यक्ष और आठ युवा को नियुक्त करेगी। इन युवाओं का काम वोटर आईडी बनवाने से लेकर वोट डलवाने तक होगा। इसके अलावा कांग्रेस लोगों के बीच संवाद के लिए भी जाएगी। इसके लिए वह पहले सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, एनजीओ, सियासी राय जताने वाले बुद्धिजीवियों, रिटायर्ड शिक्षक, डाक्टर, इंजिनियरों, समाज के काम में जुटी महिलाओं और महिला संगठनों मुलकात करेंगे।

हर युवा कार्यकर्ता पार्टी से कम से कम 20 युवाओं को जोड़ेगा
इन समूह में कांग्रेस समर्थक लोगों से कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुलाकात करेंगे। पार्टी का मानना है कि, संगठनों से संपर्क होने से एक साथ काफी लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती हैं। ये युवा कार्यकर्ता अपने साथ कम से कम 20 नए युवाओं को जोड़ेंगे। ये युवा लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार विफलताओं को लोगों के सामने फेस टू फेस रखेंगे। जिससे कांग्रेस अपनी बात लोगों तक अधिक कारगर तरीके से पहुंचा सकेगी।

इस अभियान की शुरुआत नबंवर से कर सकती है कांग्रेस
इसके अलावा ब्लाक स्तर तक का युवाओं का समूह फर्स्ट टाइम वोटर्स को कांग्रेस की पक्ष में लुभाने की कोशिश करेगा। ये समूह युवाओं के बताएंगे कि, बीजेपी की तरफ से चुनाव के वक्त क्या क्या वादे किए किनको पूरा नहीं कर किया गया। कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत इस साल के अंत में नबंवर महीने से शुरु कर सकती है। दिल्ली की सत्ता का द्वार कहे जाने यूपी में कांग्रेस की सबसे बुरी हालत है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों से घटकर 2 सीटों पर पहुंच गई थी। क्षेत्रीय दलों के प्रभाव के बाद कमजोर कांग्रेस अब बीजेपी को हारने के लिए नया प्लान बना रही है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications