पटेल कांग्रेस के नहीं थे, बल्कि कांग्रेस पार्टी पटेल के जीवन का हिस्सा थी: मोदी

कांग्रेस के इस आरोप का कि मोदी सरदार पटेल की विरासत को हड़पना चाहते हैं, जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि राणा प्रताप, भगत सिंह और शिवाजी जैसे नेता भाजपा के नहीं वरन सभी के आदर के पात्र हैं। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अस्पृश्यता से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया लेकिन राजनीतिक अस्पृश्यता अभी भी बरकरार है। "हमको इस राजनीतिक अस्पृश्यता को खत्म करने के लिए प्रयास करना चाहिए या नहीं।"
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोदी को धर्मनिरपेक्ष करार दिया, यह स्वागत योग्य है और आज देश को भी सरदार पटेल वाली धर्मनिरपेक्षता की जरूरत है न कि वोट बैंक वाली, सरदार पटेल धर्मनिरपेक्ष थे लेकिन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में उनकी धर्मनिरपेक्षता आड़े नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications