आर्थिक सुस्ती को लेकर 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस, 10 दिन तक सड़क पर विरोध प्रदर्शन
अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस, देश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि आर्थिक मुद्दे पर उसके नेता 1 से 8 नवंबर तक 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं पार्टी 5 नवंबर से 15 नवंबर तक देशभर में अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस इसको लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की कोशिश कुछ और विपक्षों दलों को भी साथ लाने की है।

कांग्रेस ने 12 सितंबर को ऐलान किया था कि आर्थिक मुद्दे पर पार्टी 15 से 25 अक्टूबर तक देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। बाद में दिवाली और हरियाणा महाराष्ट्र के चुनावों के चलते इसे टाल दिया गया। अब ये प्रदर्शन नवंबर में होगा। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण मंदी आई है।
बीते कुछ महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट देखने को मिली है। लाखों नौकरियां बीते दिनों में गई हैं। इसको लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती भी रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह और दूसरे नेताओं ने पिछले दिनों में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। पूर्व पीएम और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का कहना है कि सरकार के फैसलों से आर्थिक स्थिति बिगड़ी है लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने की बजाय ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
संसद का शीतकालीन सत्र भी 18 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा कि सड़क के साथ-साथ संसद के भीतर भी कांग्रेस आर्थिक मंदी को मुद्दा बनाएगी।
वहीं सरकार की ओर से लगाताक इस बात से इनकार किया जा रहा है कि आर्थिक मोर्चे पर चिंता करने की जरूरत है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार में गिरावट को सरकार अंतरराष्ट्रीय कारणों से जोड़ रही है। बीते कुछ दिनों में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुकी हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications