कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, गुना से लड़ेंगे सिंधिया,मनीष तिवारी को आनंदपुर साहिब से मिला टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इनमें मध्य प्रदेश और पंजाब की लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इन नामों से सबसे बड़ा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से उतारा है। इस लिस्ट में 3 मध्यप्रदेश, 2 पंजाब, 1 बिहार और 1 एक जम्मू कश्मीर से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।

मध्य प्रदेश की बात करें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी ही सीट गुना से लड़ेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कमलनाथ चाहते थे कि उन्हें मुश्किल सीट से चुनाव लड़ाया जाए, लेकिन पार्टी ने उन्हें सुरक्षित सीट से ही उतारा। कांग्रेस ने विदिशा से शैलेंद्र पटेल और राजगढ से मोना सुस्तानी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी को पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से उतारा है। जबकि संगरुर से केवल सिंह ढिल्लन को टिकट मिला है। बिहार की वाल्मिकी नगर सीट से शाश्वत केदार को टिकट मिला है और जम्मू कश्मीर की लद्दाख सीट से रिगजिन स्पलबार को टिकट मिला है।












Click it and Unblock the Notifications