कांग्रेस उम्मीदवारों की नई लिस्ट, झारखंड में 1,ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 4 नामों का ऐलान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के साथ-साथ ओडिशा विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक दल एक के बाद एक कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। जिसमें लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।

कांग्रेस ने झारखंड के छतरा लोकसभा सीट से मनोज कुमार यादव को टिकट दिया है। वहीं ओडिशा विधानसभा सीट के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इनमें देबयानी बेहरा, सुरेंद्र प्रसाद प्रमाणिक, अनंता प्रसाद सेठी और दिगंबर दास को टिकट दिया है।
इससे पहले कांग्रेस ने झारखंड की रांची लोकसभा सीट से पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को मैदान में उतारा । वहीं सिंहभूम से गीता कोड़ा को टिकट दिया। लोहरदगा सीट से सुखदेव भगत को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications