Facebook Data Leak: कैंब्रिज एनालिटिका के CEO के दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर, स्मृति ईरानी ने कसा तंज

Recommended Video

    Congress का सच आया सामने जब Cambridge analytica office में लगी Photo को Smriti irani ने किया Viral

    नई दिल्ली। कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका मामले में कांग्रेस लगातार फंसती जा रही है, जहां बीजेपी इसके लिए कांग्रेस को हर तरह से घेरने की तैयारी में है वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक खुलासों ने कांग्रेस पार्टी के लोगों की नाक में दम कर दिया है। इसी के तहत एक नई बात सामने आई है। कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका दिखाई दिया है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि एलेक्सजेंडर निक्स और कांग्रेस के बीच में घनिष्ठ संबंध है।

    Data Leak: कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ?

    जो तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वो तस्वीर भाजपा की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी ने बुधवार रात को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। ट्वीट में स्मृति ने कहा कि 'क्या बात है राहुल गांधी, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ'

    कांग्रेस के दावों की खुली पोल

    इस तस्वीर के बाद कांग्रेस के दावे एक बार फिर से झूठे ही साबित हो रहे हैं। तस्वीर इस बात का इशारा कर रही है कि कांग्रेस का एलेक्सजेंडर निक्स के साथ रिश्ता था और पार्टी कथित रूप से कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट थी।

    डॉक्यूमेंटरी का नाम 'सिक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली'

    आपको बता दें कि यह पोस्टर एक वीडियो ग्रैब से निकाला गया है, यह वीडियो जर्नलिस्ट और टेक ब्लॉगर- जेमी बार्लेट द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंटरी का हिस्सा है, जो कि पिछले साल रिलीज किया गया था। इस डॉक्यूमेंटरी का नाम 'सिक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली' है।

    कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स

    जो तस्वीर सामने आई है उसमें जेमी बार्लेट को कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के साथ हाथ मिलाते देखा जा सकता है। निक्स के पीछे की दीवार पर कांग्रेस का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर कांग्रेस के चुनावी सिंबल 'हाथ के पंजे' का निशान और डेवलपमेंट फॉर ऑल (सबका विकास ) का स्लोगन लिखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+