ओपिनियन पोल की पोल खोल के बाद कांग्रेस ने की बैन लगाने की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए और आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। कांग्रेस की मांग है कि एक आयोग का गठन कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की समाप्ति के 48 घंटे तक ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाया जाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को लिखे एक पत्र में चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप कर ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाए। गौरतलब है कि एक टीवी चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया कि चुनाव के पहले सर्वेक्षण करने वाली कुछ एजेंसियां पैसे लेकर अपने नतीजों में फेरबदल करती है। उन्होंने अपने स्टिंग ऑपरेशन ने चुनाव सर्वेक्षण करने वाली 11 एजेंसियों को बेनकाब किया।












Click it and Unblock the Notifications