अमेठी, रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जयराम रमेश बोले- 30 से 40 घंटे में पार्टी चीफ लेंगे फैसला
कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट के अलावा अमेठी के लिए कांग्रेस अगले दो दिन के भीतर बड़ी घोषणा कर सकती है। दरअसल, पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर इन दोनों सीटों के लिए अब तक अपने कैंडिडेट्स का ऐलान नहीं किया है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि इन दोनों सीटों को लेकर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे।
कांग्रेस की यूपी की अधिकतर सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर पार्टी ने अब तक चुप्पी साधी है। हलांकि अब पार्टी जल्द ही इन सीटों के नामों का ऐलान करने जा रही है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इन सीटों पर अंतिम रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे फैसला लेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने का अधिकार दिया है। अगले 24-30 घंटों में कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे और उनका फैसला होगा। औपचारिक रूप से घोषणा की गई कि जब तक ऐसा नहीं हो जाता, सभी सूचनाएं, टिकर और कार्यालय आदेश सभी नकली हैं।"
इससे पहले खबरों में सामने आया कि कांग्रेस बुधवार यानी आज ही रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को लेकर पार्टी कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर सकती है। दरअसल, रायबरेली और अमेठी सीट के लिए नॉमिनेशन फाइल करने का आखिरी दिन 3 मई है। ऐसे में कांग्रेस के पास इन दोनों सीटों के लिए नाम घोषित करने में अभी सिर्फ दिन का ही समय बचा है। ऐसे में पार्टी नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications