13 जून को कांग्रेस देगी इफ्तार पार्टी, दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होगा आयोजन
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 13 जून को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये इफ्तार पार्टी दिल्ली के फाइव स्टार होटल ताज पैलेस में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। हालांकि अभी तक इफ्तार पार्टी को लेकर किसी को निमंत्रण नहीं भेजा गया है, लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस इफ्तार पार्टी में विपक्ष से जुड़े प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इफ्तार पार्टी के आयोजन के जरिए कांग्रेस एक बार फिर से विपक्षी दलों को एकजुट करके आगे की रणनीति पर विचार करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इफ्तार पार्टी के आयोजन को मंजूरी दी है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि कांग्रेस इस बार इफ्तार पार्टी आयोजित नहीं करेगी, हालांकि राहुल गांधी ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने साफ किया कि पार्टी किसी भी कीमत पर विचारधारा से समझौता नहीं करेगी। इसके बाद कांग्रेस में अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद और उनकी टीम ने अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद इफ्तार पार्टी के आयोजन की तारीख और जगह फाइनल की गई।
कांग्रेस की ओर से इस बार 13 जून को इफ्तार पार्टी रखी गई है। दिल्ली के फाइव स्टार होटल ताज पैलेस में इफ्तार पार्टी का पूरा आयोजन किया जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की ओर से रोजा इफ्तार के आयोजन का पहला कार्यक्रम है। ऐसे में कांग्रेस इस आयोजन के जरिए विपक्षी दलों और अपने सहयोगियों को एकजुट करने की कोशिश जरूर करेगी।
-
Assam Election 2026: असम चुनाव में बड़ा गेम, कांग्रेस की 3rd लिस्ट जारी, रायजोर दल से गठबंधन—क्या बदलेगी सत्ता -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद











Click it and Unblock the Notifications