'मुख्यमंत्री बन गए तो..': कांग्रेस ने EVM मुद्दे पर कैसे निकाली उमर अब्दुल्ला पर भड़ास? TMC ने भी दिखाया आईना

ईवीएम पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक अपने सहयोगियों के ही निशाने पर आ गया है। पहले जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईवीएम को लेकर जताई जा रही तमाम आशंकाओं को खारिज कर दिया। अब टीएमसी के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस समेत अपने अन्य सहयोगियों के दावों को पूरी तरह से नकार दिया है।

इंडिया ब्लॉक में अभी लीडरशिप को लेकर मुद्दा गरम है। कई दल खुलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अघोषित नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा चुके हैं और इसकी कमान तृणमूल कांग्रेस की चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपने की मांग कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी),समाजवादी पार्टी और एनसीपी (एसपी) ने ईवीएम को संदेह के दायरे में लाने की कोशिश की है, उसकी हवा सहयोगियों ने ही निकालनी शुरू कर दी है।

india bloc

उमर अब्दुल्ला के बाद टीएमसी ने भी ईवीएम पर कांग्रेस और सहयोगियों को घेरा
रविवार को पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और अब टीएमसी ने भी उसके नैरेटिव की हवा निकाल दी है।

इसे भी पढ़ें- विदेश में राहुल गांधी का कौन? अमित शाह के इंटरव्यू पर विवाद, कांग्रेस ने राहुल कंवल को किया ब्लैकलिस्ट

अभिषेक बनर्जी ने कहा है, 'जो लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, अगर उनके पास कुछ है तो उन्हें जाना चाहिए और चुनाव आयोग को डेमो दिखाना चाहिए।....मैं नहीं समझता कि इन आरोपों में कोई दम है। फिर भी किसी को लगता है कि ईवीएम हैक हो सकती है, तब ईसी में दिखाएं कि यह कैसे किया जा सकता है....दो-तीन टिप्पणियां कर देने से नहीं होगा...'

उमर अब्दुल्ला ने भी ईवीएम को दोष देने के लिए कांग्रेस की खिंचाई की थी
एक दिन पहले यह दलील उमर अब्दुल्ला ने भी दी थी और उन्होंने सीधे-सीधे ईवीएम को दोष देने के लिए कांग्रेस की खिंचाई कर दी थी। उन्होंने कहा, 'जब आपको संसद में सौ से ज्यादा सदस्य उसी ईवीएम का इस्तेमाल करते हुए मिल जाते हैं, तो आप इसे पार्टी के जश्न के रूप में मनाते हैं, कुछ महीनों बाद अगर आपको वह नहीं मिलता है तो आप नहीं कह सकते...कि हमें ईवीएम पसंद नहीं है, क्योंकि चुनाव के नतीजे हमारी पसंद के अनुसार नहीं रहे...' उन्होंने कहा कि 'अगर आपको ईवीएम से दिक्कत है तब आपकी उन समस्याओं में निरंतरता होनी चाहिए।'

'मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने सहयोगियों के प्रति यह रवैया क्यों है?'
उमर की यह टिप्पणियां कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर को बहुत ही नागवार लगी हैं। उन्होंने एक्स पर उनके इंटरव्यू को रिट्वीट कर लिखा है, 'समाजवादी पार्टी, एनसीपी और शिवसेना यूबीटी ने ईवीएम के खिलाफ बोला है। आप अपने तथ्यों की जांच करें। कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी का प्रस्ताव सिर्फ भारतीय चुनाव आयोग को संबोधित है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने सहयोगियों के प्रति यह रवैया क्यों है?'

इसे भी पढ़ें- EVM के मुद्दे पर बंटा विपक्ष! उमर अब्दुल्ला के बाद अब TMC ने कांग्रेस को घेरा, कहा- दिखाओ कैसे हैक हो सकती है

पिछले अक्टूबर में ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसकी सरकार में कांग्रेस भी शामिल है, जिसका प्रदर्शन वहां इंडिया ब्लॉक में सबसे खराब रहा है। कांग्रेस ने जिस तरह से उमर के सीएम बन जाने को लेकर तंज कसा है, उससे लगता है कि इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों में भरोसे का बहुत ही ज्यादा अभाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+