अमृता फडणवीस के बयान पर कांग्रेस बोली- भाजपा के दो पिता हो सकते हैं लेकिन देश के एक ही "राष्‍ट्रपिता" हैं

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने पीमएम मोदी को राष्‍ट्रपति कहा तो कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा ये राष्‍ट्रपिता के साथ देश का अपमान है।

Pramod Tiwari

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रपिता बताया था। अमृता के इस बयान पर कांग्रेस आगबबूला हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये ना केवल राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का अपमान है बल्कि पूरे राष्‍ट्र का अपमान है। उन्‍होंने कहा भरतीय जनता पार्टी के दो पिता हो सकते हैं लेकिन देश के नहीं। देश के एक ही राष्‍ट्रपिता हैं।

भाजपा और उनके संगठन जो गोटसे के पुजारी है

भाजपा और उनके संगठन जो गोटसे के पुजारी है

प्रमोद तिवारी ने कहा पांच साल महाराष्‍ट्र के सीएम रहे देवेंद्र की पत्‍नी अमृता की जुबान से वो बात निकल आई जो उनके दिल में हैं। भाजपा और उनके संगठन जो गोटसे के पुजारी है उनके दिल में महात्‍मा गांधी के लिए जो नफरत है जिसने गांधी की हत्‍या की, जिसने रोज गांधी की हत्‍या की। ये अपमान हमारे राष्‍ट्रपिता का केवल अपमान नहीं है बल्कि पूरे राष्‍ट्र का अपमान है।

 भाजपा में ही दो पिता हो सकते हैं भारत में नहीं

भाजपा में ही दो पिता हो सकते हैं भारत में नहीं

उन्‍होंने कहा भाजपा के दो बाप हो सकते हैं लेकिन देश के दो राष्‍ट्रपति नहीं हो सकते। राष्‍ट्रपिता तो एक ही रहेगा दो राष्‍ट्रपिता नहीं हो सकते। प्रमोद तिवारी ने कहा ये कौन सा राष्‍ट्रपिता, आजादी के पहले और आजादी के बाद राष्‍ट्रपिता, किसी परिवार में दो पिता नहीं हो सकते हैं। ये भाजपा में ही दो पिता हो सकते हैं भारत में नहीं।

राष्ट्रपिता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती

राष्ट्रपिता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती

वहीं महा कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अमृता फडणवीस ने कहा राष्ट्रपिता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उनका (बीजेपी) 'नया भारत' केवल कुछ दोस्तों को अत्यधिक अमीर बनाने के बारे में है जबकि बाकी आबादी दलित और भूखी रहती है। हमें इस 'नए भारत' की आवश्यकता नहीं है।

अमृता ने पीएम मोदी को राष्‍ट्रपिता कहने के बाद जोड़ी ये बात

अमृता ने पीएम मोदी को राष्‍ट्रपिता कहने के बाद जोड़ी ये बात

बता दें महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेन्‍द्र फणडवीस की पत्‍नी अमृता ने पीएम मोदी को राष्‍ट्रपिता कहा था लेकिन बाद में उसमें एक बात ऐड की कि "राष्‍ट्रपिता" का सम्‍मान दिया जाता है। नागपुर में लेखक संघ में इंटरव्‍यू के दौरान जब पूछा किया जब वे पीएम मोदी को "राष्‍ट्रपिता" कह रही है तो महात्‍मा गांधी क्‍या होंगे? जिसके जवाब में अपनी पुरानी कही बात को संभालते हुए उन्‍होंने कहा महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रपिता हैं और मोदी जी नए भारत के पिता है। एक इस युग से और एक उस युग से।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+