कांग्रेस को जून में मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष, 15 से 30 मई के बीच होंगे संगठन के चुनाव
कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों के चुनाव 15 से 30 मई के बीच कराए जा सकते हैं।
नई दिल्ली। Congress working committee meeting latest news. कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों के चुनाव 15 से 30 मई के बीच कराए जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुलाई गई कांग्रेस वर्किंट कमेटी की बैठक के बाद पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बताया कि जून 2021 तक कांग्रेस को नया पार्टी अध्यक्ष मिल जाएगा। गौरतलब है कि मई महीने में ही देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और माना जा रहा है कि इन चुनावों के खत्म होने के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में फरवरी के अंदर पार्टी के आंतरिक चुनाव कराए जाने की भी संभावना तलाशी गईं।
Recommended Video

आपको बता दें कि अप्रैल-मई 2021 में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में दो सदस्यों ने यह प्रस्ताव रखा कि फरवरी में पार्टी के आंतरिक चुनाव कराए जाने चाहिएं, ताकि विधानसभा चुनाव के लिए एक टीम तैयार करने में पर्याप्त समय मिल सके। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में कांग्रेस सत्ता से बाहर है, केवल पुडुचेरी में कांग्रेस की ही सरकार है। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक चुनावों के बीच एक लंबा अंतराल जरूरी है, ताकि चुनाव अभियान में कोई नुकसान ना हो।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिया राहुल ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की, लेकिन राहुल ने इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications