कांग्रेस का आखिरी शो शुरू हो गया : रमन

प्रेस क्लब में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि घोषणापत्र के अनुरूप धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपये देने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही धान की खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रति क्विंटल पर 300 रुपये बोनस देने की घोषणा की गई।
डॉ. सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 71 लाख मीट्रिक धान खरीदी की गई। लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा धान खरीदी करने का लक्ष्य है। इसके अलावा प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को एक रुपये किलो चावल देने की योजना को लागू की गई।
उन्होंने कहा कि अटल खेतिहर योजना के तहत ढाई एकड़ तक के किसानों व श्रमिकों का बीमा किया जा रहा है। दुर्घटना संचार प्रतिनिधि बीमा योजना और वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने की योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दी गई है। साथ ही मीडिया सिटी का निर्माण भी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आवासीय मकानों में 2 प्रतिशत मीडिया कर्मियों के लिए आरक्षित रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications