राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कैप्टन अमरिंदर ने CWC से की ये मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर पंजबा के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो फैसला लिया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन मौजूदा दौर में इस सच को झुठलाया नहीं जा सकता है कि पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है। शनिवार सुबह एक ट्वीट में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस समय पार्टी को ऐसे यंग नेता की जरूरत है जो अपने हुनर, कौशल और जज्बे से पार्टी में जान फूंक सके। पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर सके।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी से आग्रह किया है कि वो युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की दिशा में सोचें, ताकि वह जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को जन-जन में लोकप्रिय बनाए। सीएम अमरिंदर की ये टिप्पणी ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं और कई बड़े नेता उनको ही अध्यक्ष पद पर बने रहने देखने चाहते हैं। इसके लिए वो राहुल गांधी से अपील भी कर चुके हैं। हालांकि कई बड़े नेताओं की अपील को दरकिनार करते हुए राहुल गांधी इस्तीफा दे चुके हैं।
ऐसे में अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार करना होगा। बता दें कि राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए चार पेज का नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी की भविष्य के विकास के लिए उनका इस्तीफा देना जरूरी था। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। अब पार्टी को तय करना है कि वो अध्यक्ष पद किसे बनाते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ता के रूम में लगातार काम करता रहूंगा।
यह भी पढ़ें- राहुल के समर्थन में उतरी ये एक्ट्रेस, कहा- राम और पांडवों को भी साम्राज्य से दूर जाना पड़ा था












Click it and Unblock the Notifications