राहुल के समर्थन में उतरी ये एक्ट्रेस, कहा- राम और पांडवों को भी साम्राज्य से दूर जाना पड़ा था

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने से पहले कांग्रेसी नेता काफी समय से उन्हें पद ना छोड़ने के लिए मना रहे थे। लेकिन राहुल गांधी अपने अपने फैसले पर अडिग रहे। राहुल के इस्तीफे के फैसले को एक टीवी एक्ट्रेस ने सही बताया है। एक्ट्रेस महिका शर्मा का कहना है कि, भगवान राम और पांडवों को भी साम्राज्य से दूर जाना पड़ा था।

आप जैसा भावुक इंसान इसी गंदी राजनीति का शिकार हो गया

आप जैसा भावुक इंसान इसी गंदी राजनीति का शिकार हो गया

एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, राहुल गांधी के इस्तीफे पर बोलते हुए महिका ने कहा कि, राजनीति बहुत गंदी चीज है, राहुल गांधी जैसा भावुक इंसान इसी गंदी राजनीति का शिकार हो गया। मैं उदास हूं लेकिन मैं जानती हूं कि उनकी रगो में गांधी परिवार का खून है... महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तरह वो भी बहुत जल्द जीत हासिल करेंगे.............. वो भी गंदी राजनीति को खेले बिना।

'मैं राहुल गांधी के साथ हूं और कुछ समय के लिए ब्रेक लेना भी ठीक है'

महिका शर्मा ने कहा कि, भगवान राम और पांडवो को भी अपने साम्राज्य से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ा था लेकिन हमेशा सच की जीत होती है और वो भी राजा बने थे। मैं राहुल गांधी के साथ हूं और कुछ समय के लिए ब्रेक लेना भी ठीक है। मैं उनसे प्यार करती थी और हमेशा करती रहूंगी... फिर चाहे वो कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हो या ना हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. मेरे लिए सिर्फ राहुल मायने रखते हैं।

सोशल मीडिया पर राहुल के समर्थन में कई बार आ चुकी हैं महिका

सोशल मीडिया पर राहुल के समर्थन में कई बार आ चुकी हैं महिका

यह पहली बार नहीं है जब महिका ने राहुल गांधी के समर्थन में कोई बयान दिया है। इससे पहले भी वह राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हैं। कुछ समय पहले महिका शर्मा ने राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था कि, वो राहुल गांधी से प्यार करती हैं। क्योंकि ये अपनी बातों से लोगों को हंसाते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं और यही एक राजा को करना चाहिए। हर एक चेहरे पर मुस्कान एक राजा की जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+