कांग्रेस और एनसीपी में दरार, शरद पवार पर ज़‍िद सवार!

sharad-pawar-congress
महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के कई 'अपने' अब पराये होने का मन बना रहे हैं। एनसीपी नेता शरद पवार चाहते हैं कि उनकी सहयोगी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्हें ज्यादा सीटें दे। एनसीपी नेताओं की बैठक में यह बात सामने आई जिसमें पवार भी मौजूद थे। ताजा संकेत मिले हैं कि एनसीपी अकेले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

एनसीपी प्रमुख ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। इस चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी महाराष्ट्र में अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेंगे लेकिन इसी बीच एनसीपी की ओर से कांग्रेस पर हमले भी जारी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि भाजपा के नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस ने कोई भी मजबूत चेहरा प्रधानमंत्री के तौर पर जनता के सामने नहीं रखा और यही यूपीए की हार का एक बड़ा कारण रहा।

मीटिंग के बाद एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि हमारा मानना है कि हमें अपनी ताकत के आधार पर सीटें मिलनी चाहिए। इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनसीपी ने चार सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस महज दो सीट ही जीत पाई। अब जब केंद्र में भाजपा का डंका है, तो शरद पवार अपनी राजनैत‍िक संभावनएं तलाश रहे हैं, जिस पर कांग्रेस ग्रहण लगा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+