महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन के लिए प्रकाश आंबेडकर ने रखी ये शर्त

नई दिल्ली- महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ कांग्रेस-एनसीपी में समझौते के कयास लगाए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भी ऐसी चर्चा उठी थी। तब कांग्रेस-एनसीपी ने आंबेडकर को ज्यादा भाव नहीं दिया था। अब उन्होंने दोनों पार्टियों के सामने गठबंधन करने के लिए बड़ी शर्त रख दी है, जिसके बिना उन्हें गठबंधन मंजूर नहीं है।

पुराने आरोप पर स्थिति साफ करें- आंबेडकर

पुराने आरोप पर स्थिति साफ करें- आंबेडकर

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर इस बात से अभी तक नाराज हैं कि लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस-एनसीपी की ओर से उनकी पार्टी को बीजेपी की 'बी टीम' बताया गया था। अब आंबेडकर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि पहले दोनों पार्टियां अपने दिए हुए बयान पर रुख साफ करें, तभी गठबंध पर कोई बात हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की खबरों के मुताबिक उन्होंने कहा है कि,"लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस-एनसीपी ने हमें बीजेपी की बी टीम बुलाया था। इसलिए, उन्हें स्पष्ट करना चाहिए की अब हमारा स्टैटस क्या है। उसके बाद ही गठबंधन पर बातचीत हो सकती है।" आंबेडकर ने विधानसभा चुनावों में एंटी-बीजेपी गठबंधन बनाने के ऑफर पर यह जवाब दिया है।

कांग्रेस ने दिया है गठबंधन का ऑफर

कांग्रेस ने दिया है गठबंधन का ऑफर

दरअसल, लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान जब दोनों ओर से सीटों पर समझौते के लेकर बातचीत फेल हो गई थी, तब कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर आंबेडकर की पार्टी का बीजेपी के साथ "गुप्त सहमति" होने का आरोप लगाया था। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने फिर से गठबंधन की पेशकश की है। चव्हाण ने कहा है, " हम उनसे बातचीत के लिए तैयार हैं। शायद उनकी भी इच्छा होगी।"

8% वोट पर है नजर

8% वोट पर है नजर

लोकसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी का असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन था। एआईएमआईएम को महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट पर जीत मिली, लेकिन आंबेडकर की पार्टी का कहीं खाता भी नहीं खुला। इस चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी को 8% वोट मिले, जिसके कारण कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को कम से कम 7 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। राज्य में कांग्रेस को सिर्फ 1 और एनसीपी को 4 सीटें मिली हैं। इसलिए दोनों पार्टियां अब आंबेडकर को अपने पाले में करने की जुगत लगा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+