राज्यसभा: PM मोदी के जवाब पर कांग्रेस सांसदों ने जताई आपत्ति, सदन से किया वॉकआउट
नई दिल्ली, 08 फरवरी। संसद में जारी बजट सत्र के दौरान आज (मंगलवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना संकट के बीच सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। वहीं, राज्यसभा में पीएम मोदी के बोलने के कुछ मिनट बाद ही कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने की बजाए कांग्रेस पर कई आरोप लगाए।

दरअसल राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ दल के बड़े नेताओं ने पिछले दो साल में जो अपरिपक्वता दिखाई है उससे देश को बहुत निराशा हुई है। हमने देखा कि कैसे राजनीतिक स्वार्थ में खेल खेले गए, भारतीय वैक्सीन के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इस सदन में कुछ साथियों ने भारत की निराशाजनक तस्वीर पेश की और ऐसा लग रहा था कि उन्हें इसे पेश करने में आनंद भी आ रहा था। मुझे लगता है कि सार्वजनिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और जय-पराजय होती रहती है, उससे छाई हुई व्यक्तिगत जीवन की निराशा कम से कम देश पर नहीं थोपनी चाहिए।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: विधानसभा में उद्धव ठाकरे की गैरमौजूदगी पर सियासी घमासान, फडणवीस बोले- सदन में काम रूकना नहीं चाहिए
पीएम मोदी की इस बात से नाराज होकर सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के सभी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'हमने धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम के भाषण से वॉकआउट किया है क्योंकि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के बजाय उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया।'
पीएम मोदी के अन्य भाषण पर टिप्पणी करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'मैं निंदा करता हूं, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और दिल्ली सरकार को इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। लोग मुसीबत में थे, कोई आश्रय, भोजन, पानी या कपड़े नहीं था। वे कहां गए होंगे? क्या उनकी मदद करना गलती थी? पीएम के तौर पर दूसरों को ताना मारकर अपनी गलतियों को छुपाना सही नहीं।' बता दें कि राज्यसभा से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी बोलते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला था।












Click it and Unblock the Notifications