NCP में शामिल होंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Shashi Tharoor?, जानिए क्या मिला जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने एनसीपी में शामिल होने की खबर पर विराम लगा दिया है। शशि थरूर ने कहा कि मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं।

Congress MP Shashi Tharoor

Recommended Video

    Congress सांसद Shashi Tharoor ने ठुकराया NCP का ऑफर ! | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, उन्हें एनसीपी केरल के अध्यक्ष पीसी चाको ने एनसीपी में शामिल होने का न्यौता दिया है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि शशि थरूर जल्द ही एनसीपी में शमिल हो सकते हैं। एनसीपी में शामिल होने की खबरों के बीच शशि थरूर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं।

    एनसीपी केरल के अध्यक्ष पीसी चाको (PC Chacko) ने कन्नूर में बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) एनसीपी में आते हैं तो हम उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के सांसद बने रहेंगे भले ही कांग्रेस पार्टी उन्हें अस्वीकार कर दे। पीसी चाको ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस थरूर को क्यों नजर अंदाज कर रही हैं।

    बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी में शशि थरूर को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिसके बाद शशि थरूर के किसी दूसरी पार्टी में जाने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया था। हालांकि, शशि थरूर ने किसी अन्य पार्टी में जाने की चर्चाओं पर सोमवार 05 दिसंबर को विराम लगा दिया है। शशि थरूर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं।

    पीसी चाको के बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा है कि मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं। पीसी चाको से इस मामले पर मेरी कोई चर्चा भी नहीं हुई है। इससे पहले नाराजगी की खबरों को लेकर भी थरूर सफाई भी दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि उन्होंने पार्टी में किसी के खिलाफ बात नहीं की है और न ही निर्देशों के खिलाफ काम किया है। अगर किसी को ऐसा लगता है तो सबूत पेश करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+