'अडानी मुद्दे पर सरकार नहीं करना चाहती चर्चा', संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर बोले शशि थरूर
Shashi Tharoor Adani Issue: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 25 नवंबर 2024 से शुरू हो गया है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में पांच नए विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि वक्फ (संशोधन) समेत 11 अन्य विधेयकों को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सरकार इन विधेयकों को पास कराने की कोशिश में है, लेकिन विपक्ष कुछ अहम मुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है, जिससे सत्र के दौरान हंगामे की संभावना बनी हुई है।
अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग
पहले ही दिन अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका में लगे आरोपों और संभल मुद्दे पर चर्चा को लेकर कांग्रेस और सपा के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब बुधवार, 27 नवंबर को कार्यवाही फिर से शुरू होगी। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी दल सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांग रहे हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस संबंध में कहा, "सभी विपक्षी दलों ने अडानी मुद्दे पर चर्चा करने का फैसला किया था, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी, इसलिए संसद के दोनों सदनों का सत्र स्थगित कर दिया गया है। देखते हैं क्या होता है।"
शीतकालीन सत्र में पेश होंगे 16 विधेयक, वक्फ बिल पर हो सकता है हंगामा
इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगी, जिनमें वक्फ बिल समेत 16 विधेयक शामिल हैं। वक्फ बिल पर विपक्षी दलों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा बैंकिंग (संशोधन) विधेयक और रेलवे (संशोधन) विधेयक भी पेश किए जाएंगे, जिनका पिछले सत्र में लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन वे पारित नहीं हो पाए थे। राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक भी पेश किया जाएगा, जिसे मानसून सत्र में लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें संबल विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications