तस्वीर को लेकर ट्रोल के निशाने पर आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बोले-बीमार दिमाग को अपने तक ही सीमित रखें

Shashi Tharoor, कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर एक बार फिर से ट्रोल के निशाने पर आ गए हैं। थरूर को उनकी एक फोटो चलते ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलिंग के चलते शशि थरूर के साथ एक साहित्यिक कार्यक्रम में फोटो खिंचवाने वाली महिला को सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें डिलीट करनी पड़ी हैं। लगातार ट्रोल किए जा रहे शशि थरूर ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Recommended Video

    Shashi Tharoor के साथ महिला ने फोटो खींचकर की अपलोड, लोगों ने किया ट्रोल तो भड़के | वनइंडिया हिंदी
    congress mp Shashi Tharoor hits out at trolls over online abuse of a woman

    महिला की पोस्ट को कोट करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसे बीमार मानसिकता करार दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोगों के साथ फोटो खिंचवाएं होंगे। थरूर ने लिखा, इस युवा लड़की को एक मासूम सी तस्वीर के लिए बहुत झेलना पड़ा है। इस तस्वीर को हमने 100 लोगों के बीच रिसेप्शन पर खिंचवाया था। जहां मैंने पचास से ज्यादा लोगों के साथ पोज दिए होंगे।

    वहीं दूसरी ओऱ ट्रोल की शिकार हुई महिला ने अपने ट्विटर पर बयान जारी कर लिखा कि,मुझे सोमवार को एक लिटरेचर फेस्ट में निमंत्रित किया गया था, जहां मैंने शशि थरूर के साथ कुछ तस्वीरें क्लिक कीं थी। इन तस्वीरों में कोई भी राजनीतिक या व्यक्तिगत कहानी नहीं है। मैंने हमेशा उनसे प्रेरणा ली है,लेकिन लोगों ने तस्वीरों पर गंदे कमेंट्स करने शुरू कर दिए, इसलिए मैंने तस्वीरें हटा दी हैं।

    congress mp Shashi Tharoor hits out at trolls over online abuse of a woman

    लड़की ने कहा कि, बाकी जिन लोगों ने भी मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, मैं उन सभी लोगों और पेजेज से रिक्वेस्ट करती हूं कि आप सभी मेरी तस्वीरें हटा दें। शशि थरूर ने महिला के ट्वीट के रीट्वीट करते हुए लिखा कि, ट्रोल्स को यह समझना चाहिए कि यहां वास्तविक इंसान भी हैं, जिन्हें गालियों से फर्क पड़ता है। इस युवा लड़की को सौ से अधिक लोगों के स्वागत समारोह में ली गई एक तस्वीर के लिए परेशान किया जा रहा है। अपने बीमार दिमाग को अपने तक ही सीमित रखें, ट्रोल्स!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+