दो दिन के दौरे पर आज जम्मू कश्मीर पहुंचेगे राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
नई दिल्ली, 9 अगस्त: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी आज (9 अगस्त) से दो दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर जा रहे हैं। आज शाम को श्रीनगर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद कई कार्यक्रमों में उनको शामिल होना है। मंगलवार सुबह वो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद एमए रोड पर नए बने पार्टी दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी कश्मीर में हजरतबल दरगाह और शंकराचार्य मंदिर भी जाएंगे। वहीं मंगलवार शाम को राहुल जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के यहां डिनर के लिए पहुंचेंगे।

अहमद मीर के यहां डिनर में राहुल के अलावा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव मोहम्मद यूसुफ तारिगामी समेत कई नेता शामिल होंगे। मीर ने बताया है कि उनके बेटे की हाल ही में शादी हुई है, जिसके बाद उन्होंने ये तमाम नेताओं को डिनर के लिए दावत दी है। इसमें राहुल गांधी और कश्मीर के नेताओं के साथ-साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी बुलावा भेजा गया है।
कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने राहुल गांधी के दौरे लेकर कहा है कि उनके आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी दस अगस्त पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह जम्मू कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य, पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर का पहला दौरा
जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार श्रीनगर जा रहे है। 5 अगस्त 2019 को 370 हटाया गया था। इसके कुछ दिन बाद राहुल गांधी विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर पहुंचे थे, लेकिन तब प्रशासन ने राज्य का माहौल तनावपूर्ण होने के चलते विपक्षी नेताओं को एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी और वापस दिल्ली लौटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications