राहुल का मोदी सरकार पर हमला, देश को संकट में डाल शुतुरमुर्ग बने बैठे हैं
नई
दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार शुतुरमुर्ग की तरह बर्ताव कर रही है लेकिन आंखें बंद कर लेने से मुसीबत टल नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने सोमवार को देश में कोरोना से जुड़ी खबरों को शेयर करते हुए कहा है कि जो भी काम गलत दिशा में हो रहे हैं, उनमें हम आगे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

हर गलत दौड़ में देश आगे है: राहुल गांधी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, मोदी सरकार देश को संकट में पहुँचाकर समाधान ढूँढने की बजाए शुतुरमुर्ग बन जाती है। हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आँकड़े हो या GDP में गिरावट। इसके साथ राहुल ने कई खबरों की एक वीडियो भी शेयर की है, जिनमें देशभर में कोरोना को लेकर भयावह होते हालात को बताया गया है।

कोरोना के मामले ब्राजील से ज्यादा होने पर सवाल
देश में बीते कई दिनों से दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना के मरीज 41 लाख से ज्यादा हो गए हैं और ब्राजील से ज्यादा मामले भारत में हो गए हैं। अब भारत से ज्यादा मामले सिर्फ अमेरिका में हैं। कोरोना मामलों में भारत दुनिया में दूसरे और मौतों से आंकड़े में तीसरे नंबर पर है। अगस्त और सितंबर में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत से ही आए हैं। जिसके बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं।

'मोदी को बताना होगा देश कोरोना रोकने में असफल क्यों'
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी को लेकर उनके दावों और जमीनी सच्चाई में फर्क पर जवाब मांगा है। चिदंबरम ने मोदी सरकार को कोरोना से निपटने में पूरी तरह से नाकाम बताया है। चिदंबरम ने लिखा, मैंने भविष्यवाणी की थी कि 30 सितंबर तक संक्रमण की कुल संख्या 55 लाख तक पहुंच जाएगी। मैं गलत हूं, अब साफ है कि भारत 20 सितंबर तक ही इस आंकडे पर पहुंच जाएगा। सितंबर के आखिर तक देश में कोरोना के मामले 65 लाख तक होंगे। भारत दुनिया का अकेला देश है, जहां लॉकडाउन पूरी तरह से फेल हुआ।पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम 21 दिनों में कोरोना वायरस को हराएंगे, उन्हें यह बताना चाहिए कि जब दूसरे देश सफल हुए तो भारत असफल क्यों हो गया।












Click it and Unblock the Notifications