देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर चुकी भाजपा, अब वो भी बेरोजगारी और महंगाई नहीं रोक सकते: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय कर्नाटक के दौरो पर हैं। शुक्रवार को बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। राहुल ने यहां कहा कि देश की अर्थव्यवस्था भाजपा की नीतियों की वजह से बर्बाद हो चुकी है। हालत ये है कि अब बेरोजगारी और महंगाई उस स्तर पर हैं, जहां अगर खुद भाजपा भी इससे पार पाना चाहे तो कुछ नहीं कर सकती है।

Recommended Video

    बढ़ती महंगाई और घटती बेरोज़गारी पर Modi government को क्या बोले Rahul Gandhi ? | वनइंडिया हिंदी
     राहुल गांधी


    राहुल गांधी ने कहा, हमारे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है, ये देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। बीजेपी चाहे तो भी भारत में लोगों को रोजगार नहीं दे सकती क्योंकि उन्होंने रोजगार देने वाले क्षेत्रों को तबाह कर दिया है। राहुल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करना है। भाजपा मूल रूप से एक फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। जिनसका काम गरीबों से पैसा लेकर 2-4 उद्योगपतियों को दो। कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि देश की सबसे भ्रष्ट सरकार कोई है तो वो कर्नाटक सरकार है।

    पार्टी के लिए काम करने वालों को देंगे टिकट

    राहुल गांधी ने अपनी पार्टी नेताओं को संदेश देते हुए यहां कहा, हमारे लिए यह पता लगाना बहुत आसान है कि कर्नाटक में असली काम कौन कर रहा है। हमें उस काम के आधार पर ही चुनाव में टिकट तय करेंगे, जो वह व्यक्ति कांग्रेस के लिए कर रहा है, उसका हम ध्यान रखेंगे। हमें करीबी परिणाम के लिए चुनाव नहीं बल्कि निर्णायक सरकार बनाने के लिए लड़ना है।

    राहुल ने कहा कि कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी की भावना रही है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि यहां हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। हम सरकार बनाएंगे और कर्नाटक को विकास के रास्ते पर वापस लाएंगे।

    कर्नाटक में अगले साल चुनाव

    कर्नाटक में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 2018 के चुनाव भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) सरकार बनाने में कामयाब रही थी। हालांकि एक साल में ही भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायकों को तोड़ते हुए सरकार गिरा दी थी और फिर सरकार बना ली थी। कर्नाटक में अब भाजपा की सरकार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+