पेरिस आतंकी हमले पर यह क्या बोल गये मणिशंकर अय्यर, पचाना मुश्किल
नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया पेरिस में हुए आतंकी हमले से आहत है, लोग पेरिस के साथ सहानभूति दिखा रहे हैं लेकिन कुछ लोग हमारे देश के ऐसे हैं जिनकी बेतूकी बातों ने पेरिस हमले में शिकार हुए लोगों के घावों पर नमक छिडकने का काम किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर की जिन्होंने गुरूवार को एक बड़ा ही बेतूका सा बयान देकर सबको चौंका दिया।
कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर अमेरिका पूरी दुनिया में ड्रोन हमला करेगा तो किसी ना किसी को तो भुगतना ही पड़ेगा, आखिर कब तक लोग चुप बैठेंगे। एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं को नकाब नहीं पहनने दिया जाता है तो जाहिर है लोगों का गुस्सा फूटेगा ही लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि दूसरे देशों को भारत से एकता का पाठ सीखना चाहिए।
गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर इससे पहले भी कई बार बेतूके बयान दे चुके हैं। मालूम हो कि बुधवार को फ्रांस की राजधानी स्थित व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के कार्यालय पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें संपादक समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।
इस जघन्य अपराध के दो संदिग्ध बंदूकधारियों को कथित तौर पर उत्तरी फ्रांस में देखा गया है, जबकि तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस त्रासदी के बाद फ्रांस में शोक का माहौल है।













Click it and Unblock the Notifications