पेरिस में आतंकी हमला: चश्मदीद का दावा, आतंकी अलकायदा से थे
पेरिस। फ्रांस की वीकली मैगजीन 'चार्ली हेब्दो' के पेरिस ऑफिस पर आतंकियों से हमला कर 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 10 पत्रकारों और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए। इस आतंकी हमले में मैगजीन के संपादक स्टीफेन चार्बाेनर की भी मौत हो गई। हमले के बाद दोनों आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस को अब तक इन आतंकियों का कोई निशान बरामद नहीं हुआ है। हमले के बाद घटनास्मथल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर आतंकी धारा प्रवाह फ्रेंच बोल रहे थे। उन्होंने दो कार्टूनिस्टों के नाम लेकर उन्हें गोली मारी और साथ ही खुद को अलकायदा का सदस्य बताया।

हमले में अलकायदा का हाथ
हमले में शामिल दोनों आतंकी अलकायदा से संबंधित थे। ये दावा किया है वहां मौजूद चश्मदीद ने। हमले के वक्त दफ्तर में मौजूद कार्टूनिस्ट काकोरीन रे ने कहा कि हमलावर सधी हुई फ्रेंच भाषा बोल रहे थे और खुद को अलकायदा का बता रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि आतंकवादियों ने पांच मिनट तक हमला किया। उन्होंने खुद कहा कि वे अलकायदा से हैं।
हमलावरों ने लगाए नारे
चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर मैगजीन में छपे पैगंबर मुहम्मद के कार्टून से नाराज थे। गौरतलब है कि पत्रिका कथित 'इस्लाम विरोधी' कंटेंट की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर थी। हमले के बाद पुलिस ने दावा किया कि घटनास्थल पर हमलावर ये नारा लगा रहे थे कि हमने पैगबंर का बदला ले लिया। गौरतलब है कि 2011 में पैगंबर मोहम्मद का मजाकिया कार्टून छापने के बाद मैगजीन सुर्खियों में आई थी।












Click it and Unblock the Notifications