सांसद गुरजीत सिंह औजला का PM मोदी को खत, कहा- खालसा एड को बदनाम करने वालों पर हो कार्रवाई
नई दिल्ली। Gurjeet singh Aujla write to PM Modi पंजाब के अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। इस पत्र में औजला ने कहा है कि ये संगठन 'सरबत दा भला' के सिख सिद्धांतों पर आधारित है, जो हमेशा मानवता की भलाई चाहता है और किसान आंदोलन में भी ये संगठन यही काम कर रहा है।

रवि सिंह के खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ दुर्भाग्यपूर्ण है- औजला
गुरजीत सिंह औजला ने आगे लिखा है कि खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह के खिलाफ कुछ मीडिया आटलेट्स पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि रवि सिंह के खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ दुर्भाग्यपूर्ण है, ये संगठन तो संकट, प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध के समय में निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करता है। औजला ने लिखा है कि खालसा एड के कार्यकर्ता तो सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को भोजन मुहैया कराने का काम कर रहे हैं। खलसा एड ऑर्गेनाइजेशन ने ब्रिटेन में क्रिसमस 2020 से आगे ट्रक ड्राइवरों को पिज्जा परोस कर दिल जीता था।
मीडिया चैनलों पर रवि सिंह को कहा गया है 'आतंकी'
आपको बता दें कि कुछ मीडिया चैनलों पर खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह को 'आतंकी' कहा गया था। मीडिया चैनलों के इस रूप से सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में गुस्से का माहौल है। पंजाबी सिंगर रह-रहकर उन न्यूज चैनलों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, जिन्होंने रवि सिंह को 'आतंकी' कहा है। एक पंजाबी सिंगर सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि आज दुनिया रवि सिंह को नोबेल सम्मान देने की मांग कर रही है, लेकिन कुछ घटिया चैनल वाले उन्हें आतंकी कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications