अमित शाह के मणिपुर सीएम का बचाव करने पर भड़के गौरव गोगोई, बोले- गलती स्‍वीकार करने का साहस नहीं है

लोकसभा का जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है तभी से विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर हमले कर रहा है। यहां तक कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव तक पेश कर दिया है। जिस पर दो दिनों से चर्चा चल रही है।

वहीं बुधवार को सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में मणिपुर सीएम का बचाव किया था तो कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भड़क उठे और उन्‍होंने जमकर भड़ास निकाली।

Congress MP Gaurav Gogoi

'अपनी गलती स्‍वीकार करने का इनमें साहस नहीं'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा को लेकर लोकसभा में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बचाव करने पर नाराजगी जताते हुए गोगोई ने कहा देश का गृह विभाग और सीएम में अपनी गलती स्वीकार करने का साहस नहीं है। मणिपुर में हिंसा से प्रभावित 60,000 लोग आश्रय शिविरों में रह रहे हैं और वे (केंद्र) कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस स्टेशनों से हथियार लूटे गए हैं?

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा क्‍या मणिपुर के मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र को इसी तरह का सहयोग दिया जा रहा है, जहां पुलिस स्टेशनों से हथियार लूटे गए हैं? कांग्रेस सांसद ने कहा इस तरह का सहयोग नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मणिपुर के मुख्यमंत्री को 'नैतिक आधार' पर हटाने का आग्रह किया।

जानें क्‍या बोले थे अमित शाह

गृह मंत्री अ‍मित शाह ने लोकसभा सत्र में कहा कि जब कोई राज्य का सीएम सहयोग नहीं कर रहा हो तो उसे बदलने की जरूरत होती है। यह सीएम केंद्र के साथ सहयोग कर रहे हैं। हिंसा प्रभावित राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करते हुए शाह ने ये बात बोली थी, जिसको सुनकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गृह मंत्री पर जमकर निशाना साध।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+