'बदतमीजी है, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी', अनुराग ठाकुर की 'जाति' टिप्पणी पर भड़का ये कांग्रेसी दिग्गज
Anurag Thakur Caste Remarks: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की 'जाति' वाली टिप्पणी से सियासी पारा गर्मा गया है। इसी के साथ ही पीएम मोदी के अनुराग ठाकुर के बयान की तारीफ करना भी अब विपक्ष का एक हथियार बन गया है।
ऐसे में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की लोकसभा में की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने करारा हमला बोला है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने इसे 'बदतमीजी' करार दिया है।

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को भी घेरा
Recommended Video
मंगलवार को लोकसभा में अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, "बदतमीजी है, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी और प्रधानमंत्री से भी उनका समर्थन करने की उम्मीद नहीं थी।"
वहीं कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, "अनुराग ठाकुर राहुल गांधी से निपटने के लिए लगातार असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी ने खुद इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। वह अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं, वह अंत तक लड़ेंगे।"
'क्या किसी की जाति पूछना सही है?'
बीजेपी सांसद की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "अनुराग ठाकुर जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, वह सभ्य नहीं है। क्या किसी की जाति पूछना सही है? उन्हें इससे सीख लेनी चाहिए। वह वहां बैठकर अपने आकाओं को खुश करने के लिए गाली देते हैं, यह सही नहीं है। यह संसद है। विपक्ष का काम मुद्दे उठाना है और सत्ता पक्ष का काम उन पर जवाब देना है, गाली देना नहीं।"
जानिए क्या अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
मालूम हो कि मंगलवार को अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि जिनको जाति का नहीं पता है, वो जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। ठाकुर के बयान के बाद राहुल गांधी खड़े हुए और आरोप लगाया कि 'अनुराग ठाकुर' ने मुझे गाली दी है, मेरी बेइज्जती की है, लेकिन मुझे इनसे माफी भी नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications