अमित शाह को सुअर का जुकाम होने की बात कहने वाले कांग्रेस सांसद बोले, मेरे पास रिपोर्ट उन्हें कुछ नहीं हुआ

मेरे पास रिपोर्ट, अमित शाह को फ्लू नहीं हुआ: कांग्रेस सांसद

Recommended Video

    Amit Shah की बीमारी को लेकर BK Hariprasad ने दिया चौंकाने वाला बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को किसी तरह का कोई फ्लू नहीं हुआ है। हरिप्रसाद ने कहा, मेरे पास एक रिपोर्ट है। इसके मुताबिक शाह को फ्लू नहीं है। मैंने एम्स में भी लोगों से बात की है उन्होंने भी कहा है कि शाह को फ्लू नहीं हुआ है। बीके हरिप्रसाद ने इससे पहले पहले अमित शाह के स्वाइन फ्लू के चलते एम्स में भर्ती होने पर कहा था कि उनको सुअर का जुकाम हो गया है।

    अमित शाह को फ्लू नहीं, तथ्य भी दूंगा

    अमित शाह को फ्लू नहीं, तथ्य भी दूंगा

    बीके हरिप्रसाद ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर कहा कि एम्स में अपने जानने वालों से मैंने बात की है, जिन्होंने शाह को फ्लू ना होने की बात कही है। प्रसाद ने कहा कि इसके तथ्य मैं लेकर एक फिर आपके सामने आऊंगा। अमित शाह को सुअर का जुकाम होने की बात कहने पर हरिप्रसाद को पहले से ही भाजपा नेताओं की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    उड़ाया था शाह का मजाक

    उड़ाया था शाह का मजाक

    कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने एक दिन पहले बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि अमित शाह को सुअर का जुकाम हो गया है। उन्हें कर्नाटक का श्राप लगा है, अगर कर्नाटक सरकार को हाथ लगाया तो अमित शाह को गंभीर बीमारी होगी।

     एम्स में भर्ती हैं शाह

    एम्स में भर्ती हैं शाह

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अमित शाह की हालत में भी सुधार है और उन्हें एक से दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अमित शाह को स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। अमित शाह को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाह ने एक ट्वीट कर बुधवार को अपने बीमार होने के बारे में लोगों को सूचना दी थी। शाह ने ट्वीट में लिखा था कि, मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+