President Of India Controversy:'PM मोदी INDIA से डरते हैं', अधीर चौधरी और तेजस्वी ने साधा निशाना

President Of India Controversy: राष्ट्रपति भवन में 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे गए G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण को लेकर तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जमकर निशाना साधा।

President Of India Controversy: जी 20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा है, जबकि इसपर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा होना चाहिए। इसे लेकर गैर बीजेपी दलों ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि हिंदू नाम भी विदेशों ने दिया है...मुझे लगता है कि पीएम खुद इंडिया नाम से डरते हैं। जिस दिन से इंडिया नाम का गठबंधन बना है, उसी दिन से पीएम मोदी की इंडिया नाम के प्रति नफरत बढ़ गई है।'' ..अगर वे अंग्रेजों के इतने ही खिलाफ हैं तो उन्हें राष्ट्रपति भवन, जो कि वायसराय का घर था, का त्याग कर देना चाहिए...'' तेजस्वी ने भी साधा निशाना...

President Of India Controversy

बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वोट फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, शाइनिंग इंडिया..आधार और पासपोर्ट पर भारत का उल्लेख है। संविधान में "वी द पीपल ऑफ इंडिया" का उल्लेख है। इंडिया गठबंधन का नारा है 'जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा भारत'। अगर उन्हें 'इंडिया' से दिक्कत है तो उन्हें 'भारत' से भी दिक्कत होनी चाहिए...ये (बीजेपी) लोग डरे हुए हैं।'

तेजस्वी ने यह भी कहा कि पहले, अपने भाषणों में, मोदी जी कहते थे कि भारत के लिए वोट करें। इससे पता चलता है कि मोदी जी INDIA से डरते हैं। अगर पीएम को INDIA' शब्द पर आपत्ति है तो उन्हें 'Bharat' पर भी आपत्ति होनी चाहिए। हमारा नारा कहता है 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA'। INDIA और भारत एक ही हैं। INDIA ही भारत है और भारत ही INDIA है। घबराकर निर्णय ले रहे हैं। 'INDIA' नाम कहां से हटाएंगे..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+