Congress MP Adhir Ranjan CAA पर आक्रामक, हिंदुओं के लिए खतरनाक होगा कानून, केवल राजनीति हो रही है

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को खतरनाक बताते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पूछा है कि तीन साल पहले पारित इस कानून को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ?

Congress MP Adhir Ranjan CAA को खुद हिंदुओं के लिए खतरनाक मानते हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को खतरनाक बताते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पूछा है कि तीन साल पहले पारित इस कानून को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ?

Congress MP Adhir Ranjan CAA

दूसरे देशों के लोगों को मिलेगी शरण

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और सीएए जैसी चीजों का इस्तेमाल केवल राजनीति के लिए हो रहा है। बता दें कि सीएए के तहत पड़ोसी देशों के पीड़ितों को भारत की नागरिकता का प्रावधान किया गया है।

सीएए-एनआरसी सिर्फ राजनीति के लिए

कोलकाता में एक सवाल के जवाब में लोक सभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सीएए 3 साल पहले पारित किया गया था, अगर इसे लागू किया गया तो यह खुद हिंदुओं के लिए भी खतरनाक होगा। उन्होंने सरकार की इंटेशन पर सवाल खड़ा किया और तीखा सवाल पूछा। बकौल अधीर रंजन, सीएए को लागू क्यों नहीं किया जा रहा, कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि सीएए-एनआरसी सिर्फ राजनीति के लिए है।

बंगाल में हालात बिगड़ने की आशंका

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोक सभा सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पंचायत चुनावों से पहले बिगड़ रही है और आगे और भी खराब होगी।

खूनखराबा और लूट की घटनाएं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर तेवर अपनाते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पश्चिम बंगाल में अशांति फैलेगी, क्योंकि राज्य सरकार गुंडों से भरी हुई है। बस खूनखराबा और लूट की घटनाएं सामने आएंगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधायक शुभेंदु अधिकारी और कुछ समय पहले खुद गृह मंत्री शाह भी संकेत दे चुके हैं कि CAA को नागरिकता देने के लिए पूरे देश में लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+