राहुल गांधी के बचाव में खुलकर उतरी कांग्रेस, पीयूष गोयल के खिलाफ पेश किया विशेषाधिकार प्रस्ताव
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने सदन में लोकसभा सांसद राहुल गांधी का नाम लेने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है।

Delhi: कांग्रेस ने राज्यसभा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने सदन में लोकसभा सांसद राहुल गांधी का नाम लेने के लिए भाजपा नेता पीयूष गोयल के खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है।
राहुल गांधी के भाषण को लेकर पीयूष गोयल ने साधा था निशाना
दरअसल, सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए उनका जमकर घेराव किया था, जिसके बाद से कांग्रेस ने गोयल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैा इस क्रम में अब राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया गया है।
राहुल गांधी ने लंदन में लोकतंत्र को लेकर की थी टिप्पणी
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने आज केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला उठाने के लिए एक नोटिस दिया। गोयल ने एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर लंदन में उनकी टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में 'लोकतंत्र' पर हमला किया जा रहा है, को लेकर गांधी का नाम लिए बगैर जमकर हमला बोला।
भारत के लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप
गोयल ने सोमवार को कहा कि विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेता ने विदेशी धरती पर भारतीय सेना, भारतीय संसद, लोकसभा अध्यक्ष, चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया का अपमान किया है।
भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे राहुल गांधी- अनुराग ठाकुर
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन की कार्यवाही और कांग्रेस को लेकर कहा कि, 'एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है। आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीजे भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, 'राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो...आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।'
Recommended Video
अधीर रंजन चौधरी ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, सरकार खुद सदन नहीं चलाना चाहती। ऐसा नजारा कभी देखा है कि सरकार के मंत्रियों ने सदन को ठप करने के लिए किस तरह से कल हंगामा किया। राहुल गांधी माफी क्यों मांगेंगे? उन्होंने क्या गुनाह किया है? माफी तो इन लोगों को मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications